बिब्बी – Bibby Song by Annu Kapoor
Bibby Song Lyrics - फिल्म "पंगा" का बहुत ही ऊर्जावान गाना "बिब्बी"। गाने को अन्नू कपूर और शेरी ने गाया है। गीत जावेद अख्तर के हैं, और संगीत शंकर एहसान लॉय का है। मुख्य कलाकार हैं कंगना रनौत और जस्सी गिल।
फिल्म पंगा, जो 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। कंगना इस गाने में वर्कआउट से बचती हुई नजर आ रही हैं और उनका परिवार उन्हें [फिटनेस] के बारे में जागरूक होने के लिए प्रेरित करता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म में जस्सी गिल को उनके पति के रूप में दिखाया गया है।
Bibby – Song Lyrics in Hindi Font
| गाना | बिब्बी |
|---|---|
| फिल्म | पंगा |
| गायक | अन्नू कपूर और शेरी |
| गीतकार | जावेद अख्तर |
| संगीतकार | शंकर एहसान लॉय |
| कलाकार | कंगना रनौत और जस्सी गिल |
| लेबल | सारेगामा |
मैडम यू कैन बी वैरी फंटास्टिक
मैडम यू कैन बी वैरी फंटास्टिक
अरे बिब्बी जैसी पहले थी
वैसी फिट हो जाओ
इंजीर पिंजर ठीक करो
फिर से हिट हो जाओ
हाँफती कांपती रास्ता नापती
कैसी तुम हो गयी
बस खाना पीना और सुस्ताना
इसी में गम हो गयी रे बिब्बी
कुछ दौड़ो कुछ कूदो
बरसो की नींद से जागो
वो ही चुस्ती वो ही फुर्ती
बॉडी में लेके भागो
कुछ दौड़ो कुछ कूदो
बरसो की नींद से जागो
वो ही चुस्ती वो ही फुर्ती
बॉडी में लेके भागो
मैडम यू कैन बी वैरी फंटास्टिक
पल में मोटापा आता हैं
पर जाता हैं धीरे धीरे
जल्दी जल्दी जो खता हैं
पछताता हैं धीरे धीरे
फंटास्टिक, फंटास्टिक
तुम हेल्थ बनाओ स्टैमिना बढ़ाओ
और बिजली भर लो बदन में
पानी में मछली हवा में चिड़िया
तितली बनो चमन में रे बिब्बी
कुछ दौड़ो कुछ कूदो
बरसो की नींद से जागो
वो ही चुस्ती वो ही फुर्ती
बॉडी में लेके भागो
कुछ दौड़ो कुछ कूदो
बरसो की नींद से जागो
वो ही चुस्ती वो ही फुर्ती
बॉडी में लेके भागो
फंटास्टिक!
