मेरी याद - Meri Yaad - Ananya Mukherjee - 2019
Meri Yaad Song Lyrics - "अनन्या मुखर्जी" का गीत "मेरी याद"। इस गाने को अनन्या मुखर्जी ने गाया है, आरजे आलोक के बोल हैं और संगीत बबली हक और मीरा ने दिया है। प्रमुख कलाकार गुरमीत कौर सिद्धू हैं।
Meri Yaad – Song Lyrics in Hindi Font
| गाना: मेरी याद |
| गायक: अनन्या मुखर्जी |
| गीत: आरजे आलोक |
| संगीतकार: बबली हक और मीरा |
| अभिनेता: गुरमीत कौर सिद्धू |
| लेबल: ज़ी म्यूजिक |
"इकरार था इज़हार था
दोनों में बेइन्तेहाँ प्यार था
न जाने ऐसा क्या हुआ की उनका प्यार
मुक़म्मल न हो पाया"
{अनन्या मुखर्जी}
कल रहूँ या मैं ना रहूँ
मेरी याद आये तो
आँखें नम ना करना
आँखें नम तू ना कर देना
तू जो मुझे ढूंढ़ता रहे
मैं ना मिली
ओरे पिया ना घबराना
ना घबराना
कल मैं रहूँ या ना रहूँ
मेरी याद आये तो
आँखें नम ना करना
आँखें नम तू ना कर देना
साँसे तेरी मुझसे जुड़ी
तुझमें ही मैं हूँ कहीं
दिल से अगर देखोगे तो
तुम हो जहाँ मैं वहीं
बातें तेरी मुझमें बसी
मुझमें ही तू है कहीं
मिलके अगर मिल जाऊँ तो
कुछ और चाहुँ नहीं
तू जो मुझे ढूंढ़ता रहे
मैं ना मिली
ओरे पिया ना घबराना
ना घबराना
कल रहूँ या ना रहूँ
मेरी याद आये तो
आँखें नम ना करना
आँखें नम तू ना कर देना
"कभी मिलते थे वो
हाथों में हाथ लिए
हर पल यादगार हो जाता था
और आज ऐसा दिन आया है
जो बस उनकी यादों के सहारे
गुजर जाता है"
