तुम ही आना - Tum Hi Aana (Marjaavaan 2019) Lyrics
Tum Hi Aana Song Lyrics - Marjaavaan. तुम ही आना ट्रैक जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया है और संगीत पायल देव द्वारा रचित है। फिल्म में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह ने अभिनय किया है। फिल्म मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित है और भूषण कुमार द्वारा निर्मित है।
Tum Hi Aana – Marjaavaan Song Lyrics in Hindi Font
| गाना: तुम ही आना |
| फिल्म: मरजावाँ |
| गायक: जुबिन नौटियाल |
| गीत: कुनाल वर्मा |
| संगीतकार: पायल देव |
| लेबल: टी-सीरीज़ |
तेरे जाने का ग़म
और ना आने का ग़म
फिर ज़माने का ग़म
क्या करें
राह देखे नज़र
रात भर जाग कर
पर तेरी तो खबर न मिले
बहोत आई गयी यादें
मगर इस बार तुम ही आना
इरादे फिर से जाने के
नहीं लाना तुम ही आना
मेरी देहलीज़ से होकर
बहारें जब गुज़रती हैं
यहां क्या धुप क्या सावन
हवाएं भी बरसती हैं
हमें पूछो क्या होता है
बिना दिल के जिए जाना
बहोत आई गयी यादें
मगर इस बार तुम्ही आना
आ आ आ आ..
कोई तो राह वो होगी
जो मेरे घर को आती है
करो पीछा सदाओं का
सुनो क्या कहना चाहती है
तुम आओगे मुझे मिलने
ख़बर ये भी तुम ही लाना
बहोत आई गयी यादें
मगर इस बार तुम ही आना
मरजा..
मरजा..
